सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। सड़क के किनारे बने पिलर से टकराकर म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव मे एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक दिनेश पुत्र छोटू ,उम्र 21 वर्ष , निवासी नगवा अपने बाइक से किसी काम से लौबंद गांव से वापस लौट रहा था कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पिलर से टकरा गई।जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।आस-पास के ग्रामीणों व राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।इस बीच घायल युवक दिनेश की सांसे थम गई । उधर घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया । घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है |

