रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला मालगाड़ी के चपेट मे आने से हुई घायल ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव मे आज बुधवार को रेलवे ट्रैक पार करते वक्त एक महिला मालगाड़ी की चेपट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई । इस संबंध मे घायल महिला के बेटे शमशेर आलम ने घटना के बाबत जानकारी मे बताया कि नजबुन निशा पत्नी हजरत अली निवासी डूमरडीहा रेलवे ट्रैक पार कर कहीं जा रही थी कि इसी बीच मालगाड़ी आ गई जिससे मां मालगाड़ी के चपेट मे आ गई।और घायल हो गई ।बताया कि सूचना मिलते ही हमलोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया ।घायल महिला का चिकित्सक राजेश सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment