दिशिता महिला मंडल रेनुसागर ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र किया वितरण

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र।दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की अध्यक्षा श्रीमती इन्दू सिंह के दिशा निर्देशन में सामाजिक उत्तररदायित्वों के प्रति महिला मंडल सतत् प्रयत्नशील रहा है। इसी श्रृंखला में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित कर बीते सोमवार को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की अध्यक्षा ने कहा कि अधिकांश महिलायें व बालिकाऐं निकटवर्ती क्षेत्र से है जीवन में परिवारिक दायित्वों के साथ कुछ न कुछ करना चाहती है ऐसे में दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से अपने हुनर को निखारने का अवसर प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के तहत छः माह प्रशिक्षण देने के उपरान्त सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरित किया गया। जिसमें गरबन्धा ,अनपरा व परासी के 19 लाभार्थियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सहसचिव तुलिका श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सिलाई के छः माह प्रशिक्षण की पूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं एंव महिलाओं ने कहा कि महिला मंडल के इस नेक कार्य से हम लोग अपने आप को आत्मनिर्भर बनाते हुए अपने परिवार तथा बच्चों के प्रति आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक भूमिका अदा कर सकेगें।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्याऐं रीना जैन, रीना पात्रा, मेनका अरोड़ा, विभा सिंह, सहित अन्य सदस्याऐं प्रमुख रूप से उपस्थित थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment