सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमवार मोड़ तिराहे के पास बीती रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई, जिसमे एक मकान का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सोमवार की रात्रि लगभग 11 बजे की बताई जा रही । जब विंढमगंज से आ रही एक ट्रक अमवार मोड़ ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सुभाष प्रसाद के मकान मे जा घुसी। टक्कर के कारण मकान का सामने का हिस्सा टीन शेड और दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि रात के समय मकान के पहले कमरे मे स्थित दुकान मे कोई नही था ।
दुर्घटना के बाद ट्रक नगर पंचायत द्वारा निर्मित नाली मे फंस गया, जिससे चालक भागने मे असफल रहा । दुद्धी पुलिस ने घटना की सूचना पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत मे लेकर अग्रिम कार्यवाही मे लग गई है।

