रेनुसागर/अनपरा,,सोनभद्र दिनांक -10.2.2025 को प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर में यूनिट हेड श्री आर. पी. सिंह जी की अध्यक्षता एवं प्रधानाध्यापिका डॉ० पूनम वार्ष्णेय के दिशा निर्देशन में सत्र 2024-25 में आयोजित शैक्षणिक , पाठ्यसहगामी, खेलकूद एवं अन्तर्सदनीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त छात्र – छात्राओं हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन , रेनूसागर परिसर स्थित फीनिक्स क्लब के ऑडिटोरियम में बड़े धूम -धाम से किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यूनिट हेड श्री आर . पी सिंह जी एवं रेनूसागर की प्रथम महिला तथा दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती इन्दू सिंह जी उपस्थित थीं । कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ० पूनम वार्ष्णेय ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया
। तदुपरांत विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों की मधुर स्वर लहरी में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया ।इसी क्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा अंग्रेजी में लघु नाटिका एवं फेयरी डांस प्रस्तुत किया गया ।रंगारंग कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि श्री आरपी सिंह जी , दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती इंदू सिंह जी एवं श्रीमती रीना जैन के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं का क्रम निम्नवत् रहा –
Academic में – गतवर्ष कक्षा – 5C की छात्रा – परी चौरसिया ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया । इसी क्रम में लकी चौधरी , अमृता सिंह , आराध्या शर्मा , इशिका सिंह , आयुषी सिंह एवं अनन्या को कक्षा – 5 A, B एवं C में क्रमशः प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय , स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया ।
Best Girl of the School का पुरस्कार आराग्या गुप्ता – 5B को तथा
Best Boy of the School का पुरस्कार हर्ष पाण्डेय कक्षा – 5B को प्रदान किया ।
आराग्या गुप्ता – कक्षा -5B को –
कला गुरु पुरस्कार ।
विद्यालय के अध्यापक मोहम्मद उनीब ख़ान को मेगा कला – भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया ।
अन्तर्विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत ए. बी.पी.एस. वर्सेज प्राथमिक पाठशाला के युगल मैच में प्राथमिक पाठशाला ने जीत हासिल कर पुरस्कार प्राप्त किया ।
Arun House ने – Acadmic में अव्वल स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की तो
Bhaskar House – को Bulletin board की साज – सज्जा में प्रथम स्थान की ट्रॉफी प्रदान की गयी ।
Martand House – ने Sports में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी हासिल की ।
Ravi House – ने Best Tent setup कर के ट्रॉफी अपने नाम की ।
समस्त कार्यक्रम का संचालन – श्रीमती अनुपम पाण्डेय , श्री के.के. त्रिपाठी एवं श्रीमती सीमा श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
कार्यक्रम के अन्त में यूनिट हेड श्री आर.पी. सिंह जी ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र – छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । बच्चों का मार्ग प्रशस्त करने में लगे शिक्षक – शिक्षिकाओं की भी सराहना की । उन्होंनें अभिभावकों से विशेष रूप से अपने पाल्यों को आगे बढ़ानें में मदद की अपील की ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ श्रीमती रीना जैन , श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।
यूनिट हेड श्री आर. पी. सिंह जी की अध्यक्षता में छात्र छात्राओं में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, February 10, 2025 2:50 PM
---Advertisement---

