नानी के दशवा में आए इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,, सोनभद्र

केकराही।

करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गाँव के पास मीरजापुर
रमयी पट्टी निवासी शिवम पुत्र प्रकाश जायसवाल उम्र करीब 18 वर्ष थाना देहात कोतवाली मीरजापुर जो अपने ननीहाल करमा अपने नानी के दशवा कार्यक्रम में आया हुआ था कुछ कार्य से पगिया रोड पर गया था वापस आते समय सामने से आ रही तेज गति से महेन्द्रा जाईलो कार अचानक दाहिने तरफ चली गयी और धक्का मारते हुए खेत में पलट गयी धक्का लगने से शिवम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी शिवम दो बहनों में एकलौता भाई था ।मौत की सुचना मिलते ही उसके माँ का रो रो कर बुरा हाल हो गया उसके पिता प्रकाश जायसवाल अयोध्या में दुकान किये है। शिवम भी अपने पिता के साथ रहता था । नानी के मौत की सुचना पर आया हुआ था। दशवा के कार्यक्रम में बाल बनवा कर किसी काम से पगिया रोड गया था वापस आते समय दर्दनाक हादसा हो गया ।सुचना पर तत्काल पहुचीं करमा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए राबर्ट्सगंज भेजने की कार्यवाही में जुट गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment