पिकनिक मना कर वापस घर जाते समय टेंपो हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत , सात घायल ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत तितली पार्क मे कोटा गांव से टेंपो पर सवार होकर आठ लोग पिकनिक मनाने आए थे, पिकनिक मना कर शाम 4 बजे कोटा अपने घर के लिए वापस हो रहे थे, कि पार्क से कुछ दूरी पर सामने से तेज रफ्तार मे आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई और उस पर सवार आठ लोग दुर्घटना के शिकार हो गए, जिसमे चार लोगों को राहगीरों , पुलिस की मदद से उठाकर टेंपो से ही घर भेजा गया एवं वही चोटिल हुए 12 वर्षीय मीरा कुमारी पुत्री कैलाश ग्राम कोटा, एवं राकेश यादव 17 पुत्र संतोष यादव, मीरा कुमारी 16 पुत्री कैलाश, प्रीति कुमारी 15 पुत्री कृपा शंकर ग्राम कोटा थाना चोपन को आनन फानन मे पीआरबी के जवानों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया ।जहां ड्यूटी मे तैनात चिकित्सक डॉ बीके सिंह ने मीरा को देखते ही मृत घोषित कर दिया एवं राकेश का प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया , वहीं नीरा और प्रीति को हल्की चोट आई हैं, जिनका इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया और अस्पताल के मेमो के जरीये दुद्धी कोतवाली पुलिस को मृतक की सूचना दी गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment