प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा कार सवारों 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत ।

---Advertisement---

हाथीनाला/ सोनभद्र
02 फरवरी, 2025।
आज देर शाम लगभग 8 बजे प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए कार सवारों की हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली के पास रात्रि में हुए भीषण सड़क दुर्घटना का जिलाधिकारी श्री बी0 एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा देर रात्रि को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया की अनपरा की ओर से जा रहा टेलर अनियंत्रत हो गया, जिससे सामने से आ रही कार को टक्कर मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस व विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तो बताया गया की छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए एक कार में सवार होकर जा रहें थे, इसी दौरान रानाताली के पास टेलर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई एवम तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है जिसमें छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश मिश्रा, रामानुजगंज के बोहला गांव निवासी सनाउल्लाह और मीरजापुर के नरायनपुर चौकी क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी ट्रक चालक गुड्डू शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास करने लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह मृतकों के शवों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। घायलों को चोपन सीएचसी में ईलाज कराया जा रहा था, घायलों की हालत में सुधार न होने व बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment