दुद्धी मे तहसील समाधान दिवस पर 50 मामले आए, 3 का हुआ निस्तारण ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज शनिवार को स्थानीय दुद्धी तहसील सभागार मे उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ । जिसमे विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 50 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिस पर दो मामले का निस्तारण मौके पर तथा एक मामले का निस्तारण टीम भेजकर किया गया । इस मौके पर उपजिलाधिकार ने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर शेष पड़े जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द गुणवत्ता पुर्वक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारी करें। इसमे अगर किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी । इस मौके पर एसडीएम निखिल यादव , तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ,पिपरी सीओ अमित कुमार , खंड विकास अधिकारी दुद्धी रामविशाल चौरसिया सहित तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारीयों के साथ क्षेत्र के फरियादी मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment