सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव से एक संदिग्ध मामला प्रकाश मे आया है, जहां ठेंगवा पहाड़ी के पास स्थित एक कुएं मे 30 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी उमेश अगरिया के रूप मे हुई है। उमेश पिछले दो वर्षों से अपने ससुराल मे रह रहा था।
मृतक के ससुर चंद्रिका अगरिया के अनुसार, उमेश 26 जनवरी की रात करीब 9 बजे खेत की सिंचाई के लिए घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।जिसका आज बृहस्पतिवार को शव रघुनाथ अगरिया के घर के पास स्थित कुएं में मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे मे लेकर
जांच पड़ताल मे जुट गई है ।

