ठंड से बचाव के लिए आग ताप रही महिला झुलसी , इलाज जारी ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज बुधवार की सुबह विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव मे ठंड से बचने के लिए घर के आंगन मे आग जला कर ताप रही महिला के कपड़े़ मे अचानक से आग पकड़़ने के कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गयी | जिसके बाद लोगों द्वारा आनन फानन मे इलाज हेतु एम्बुलेंस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे भर्ती कराया गया | प्राप्त समाचार के अनुसार संगीता देवी 35 पत्नी स्व अशोक पनिका , उम्र 35 वर्ष , निवासी महुली , बुधवार की सुबह अपने घर के आंगन मे आग जलाकर ताप रही थी , की अचानक महिला के कपड़ें मे आग पकड़ लिया । जिससे कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने आनन फानन मे एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया । जहां पर महिला का इलाज चिकित्सक द्वारा जारी है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment