प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमार्ग पर पड़ने वाले स्कूलों को रात्रि विश्राम के लिए खोलने की बात।

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
प्रयागराज में भारती भीड़ की दृष्टिगत छत्तीसगढ़ , उड़ीसा झारखंड व बंगाल से सोनभद्र के रास्ते प्रयागराज को जाने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थानों पर रोका गया है । विभिन्न स्थानों पर रुके श्रद्धालुओं के लिए जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा यह कहा गया कि प्रयागराज जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को जनपद में रुकने हेतु मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले सभी विद्यालय इंटर कॉलेज महाविद्यालय तकनीकी संस्थान से अनुरोध कर लिया जाए कि यदि वह रात्रि विश्राम करना चाहते हैं तो उनको वहां रुकने दें और ज़रूरी सहयोग करें। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लें जिससे कोई अव्यवस्था या कठिनाई उत्पन्न न हो।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment