सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। दुद्धी -रेनुकूट मार्ग पर मझौली ग्राम मे स्थित रामनगीना फार्मेसी कॉलेज आफ ग्रुप मे आज रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया | जिसमे कॉलेज के छात्र/ छात्राओं ने प्रभात फेरी का जुलूस निकाला , जो संस्था के कैंपस से निकलकर मझौली, गोपी मोड़़ , झारोकला होते हुए वापस कालेज प्रांगण मे आया | दौरान पूरा क्षेत्र छात्र/ छात्राओं द्वारा लगाए गए देशभक्ति के नारों से गूंज उठा | आपको बता दें कि राम नगीना फार्मेसी कॉलेज आफ ग्रुप के छात्र / छात्राओं ,के द्वारा निकाले गए प्रभात फेरी के जुलूस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर आसपास के ग्रामीण लोग भी देशभक्ति के रंग मे सराबोर हो गए | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व प्रधान मोतीलाल गुप्ता ने ध्वज फहराया और वहां मौजूद अध्यापक गण एवं छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रगान गाकर तिरंगे झंडे को सलामी दिया | इसके उपरांत कॉलेज के छात्रों ने देशभक्ति से ओत परोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी लोगों के देश भक्ति के रंग को ताजा कर दिया | कार्यक्रम मे मौजूद मुख्य अतिथि अतिथि द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के महत्व को समझाया और कहा की आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लागू किया गया था , जो सभी नागरिकों को संवैधानिक अधिकार प्रदान करता है | कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र कुमार यादव ने किया | इस दौरान कॉलेज के समस्त अध्यापक गण एवं छात्र/ छात्राओं सहित काफी संख्या मे ग्रामवासी मौजूद रहे |

