Sonbhadra crime: खून से लतपथ मिला अधेड व्यक्ति का शव, हत्या
Sonbhadra:करमा थाना क्षेत्र के सिताबहार-सरंगा मार्ग पर नाले के पास एक अधेड व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं।
उक्त के बाबत एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि बीती रात करमा पुलिस को सूचना मिली कि सिताबहार-सरंगा मार्ग पर एक अधेड व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त रामनरेश यादव 50 वर्ष पुत्र राजाराम यादव निवासी सरंगा के रूप में हुई है। पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस की चार टीमें लगायी गयी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

