सड़क दुर्धटना में एक घायल केकराही

---Advertisement---

मुस्तकीम खान, सोनभद्र,
करमा थाना अंतर्गत केकराही बाजार में रविवार को सुबह सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल के लिए उपचार हेतु भेज दिया गया।हालत गम्भीर देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को ककराही बाजार में पटेहरा गांव निवासी विनोद कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र कमरु मौर्य जो अपनी ऑटो से केकराही बाजार में किसानों की सब्जी लेकर हिंदूवारी मंडी में जाने के लिए उसे ऑटो पर रख रहा था।सुबह के समय काफी कुहरा भी था। कि एक पीछे से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया जिससे ऑटो चालक विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घटना देख ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पटेहरा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक विनोद कुमार काफी गम्भीर हालत में है जिसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment