वाहन चेकिंग के दौरान बाईक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशनुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व व पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण मे वाहन चेकिंग के दौरान लउवा पहाडी़ शिव मन्दिर के पास ग्राम रजखड़़ मे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग मे पल्सर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस बाइक को कब्जे मे लेने के साथ युवक को न्यायालय भेज दिया ।
आपको बता दें कि प्रयागराज मे चल रहे कूंभ स्नान पर्व के दृष्टिगत लउवा पहाडी़ शिव मन्दिर ग्राम रजखड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति डूमरडीहा की तरफ से काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल लेकर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोककर चेक किया गया तो मोटर साइकिल पर नम्बर प्लेट नही लगा था। वाहन चालक से वाहन से सम्बन्धित कागज मांगने पर कोई कागज प्रस्तुत नही किया तथा आना कानी करने लगा। कड़ाई से पूछताछ के दौरान अपना नाम अभिषेक भारती पुत्र दिलीप भारती निवासी दुम्हान भट्ठी मोड़ थाना दुद्धी सोनभद्र बताया एवं उक्त वाहन के सम्बन्ध मे बताया कि 03 माह पहले मैने तथा मेरी बुआ का लड़का आनन्द भारती पुत्र महेन्द्र भारती निवासी झारोकला थाना दुद्धी सोनभद्र ने मिलकर रेनूकुट गुरुद्वारा के सामने से रात मे मोटर साइकिल पल्सर उपरोक्त को चुराए है। जिसके सम्बन्ध में 16.01.2025 को सघन चेकिंग के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल पल्सर बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-10/25 धारा 34(1) इ, बीएनएसएस, व 317(2) बीएनएस थाना दुद्धी सोनभद्र बनाम 1. अभिषेक भारती पुत्र दिलीप भारती निवासी दुम्हान भट्ठी मोड़ थाना दुद्धी सोनभद्र, 2. आनन्द भारती पुत्र महेन्द्र भारती निवासी झारोकला थाना दुद्धी सोनभद्र पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार शुदा अभिषेक भारती उपरोक्त को न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 संजय सिंह , मिट्टू प्रसाद , हे0का0 शिवकुमार , हे0का0 विजय प्रकाश , हे0का0 उमेश यादव थाना दुद्धी शामिल रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment