Sonbhadra crime: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By:

On: Wednesday, January 15, 2025 6:31 AM

---Advertisement---

दुद्धी।स्थानीय क़स्बे के वार्ड नं 9 में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली | पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है।

स्थानीय क़स्बा के वार्ड नं 9 निवासी श्रीराम सोनी के अग्रज पुत्र 42 वर्षीय प्रदीप सोनी ने बुधवार की तड़के अपने कमरे के बाहर दरवाजे के बाहर साड़ी के फंदे से झूल गया | नींद से जागे परिजनों की नजर जब फंदे के सहारे झूलते युवक पर पड़ी तो आनन फानन में अचेतावस्था में उसे लेकर दुद्धी सीएचसी भागे लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।इसकी जानकारी लगते ही परिजन रोने बिलखने लगे। बताया जा रहा है कि मृतक का कोई संतान नही है उसने अपने साढू के बच्चे को गोद लिया था।प्रदीप सुनारी का काम करता था।युवक ने ऐसा आत्महत्या क्यों कि इसका पता नही चल पाया है,पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment