सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | जहां अधिकतर लोग पर्व, त्यौहार की खुशियाँ अपने परिवार के साथ मनाते हैं ,वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो इस मौके पर कुछ ऐसा कर जाते हैं जो औरों के लिए एक नज़ीर बन जाता है | इसका उदाहरण दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बीड़र मे देखने को मिला , जहां बीडीसी सरिता देवी पत्नी विजय मौर्या ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों मे 101 कंबल और साथ मे चूड़ा ,गुड़ का वितरण किया।
इस मौके पर विजय मौर्य ने बताया कि आज इस पावन पर्व के अवसर पर जहां लोग आस्था के महापर्व महाकुंभ प्रयागराज मे डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदारी बन रहे हैं, वहीं मेरे परिवार के द्वारा एक छोटी सी सामाजिक कार्य को लेकर सहयोग की प्रेरणा से इन जरूरतमंद , वृद्धजनों के बीच कंबल व चूड़ा गुड़ देकर मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया ,जिसमें मेरे परिवार जनों को बहुत ही सुखद अनुभूति प्राप्त हो रही है। जिससे इन्हें कड़ाके की ठंड मे थोड़ी राहत मिलेगी,इस विचार से हम सभी परिवार जनों के द्वारा एक छोटा सा उपहार त्यौहार पर इन वृद्ध जनों के बीच वितरण किया गया है। इस मौके पर उपेंद्र कुमार यादव ,चंदन , सदस्य सुनील मौर्य,श्रवण,श्यामनारायण,धीरज,तेज, गुंजा,प्रभु,राजेश पटेल,सरोज मौर्या,शांति देवी, सत्यम सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे |

