सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक प्रतियोगिता को लेकर राष्ट्रीय सद्भावना समिति के तत्वाधान मे 19वीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का ऑडिशन रविवार को उत्सव वाटिका मे संपन्न हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन कमल कुमार कानू और जितेंद्र अग्रहरी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यह सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के लिए पिछले हफ्ते से फार्म वितरित किए गए थे, जिसमे कुल 140 बच्चों ने भागीदारी के लिए आवेदन किया। इनमे 80 बच्चों को एकल डांस और 10 टीमो को ग्रुप डांस के लिए चुना गया। ऑडिशन के दौरान डांस ग्रुप के मास्टरों को जज की भूमिका मे रखा गया था।
ऑडिशन का सिलसिला सुबह शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीता। कार्यक्रम मे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता कमल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बच्चों के अभिभावकों और अन्य दर्शकों की भी अच्छी खासी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
आयोजकों ने बताया कि चयनित बच्चे 19 जनवरी को फाइनल ऑडिशन देकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों मे प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय सद्भाव का संदेश देना है। जिससे आगे चलकर यही बच्चे अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर सके |

