शक्तिनगर पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में 04अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का माल बरामद -*

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र  पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में 04अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का माल बरामद -*पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-11.01.2025 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-08/2025 धारा 305, 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकरण में बरामदशुदा माल एक अदद बक्से में 02 अदद थाली फूल का, 03 अदद कटोरा फूल का, 01 अदद लोटा फूल का, 02 अदद आधार कार्ड आदि के साथ 04 नफर अभियुक्तगण 1. राकेश कुमार पुत्र सुरेश राम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी काली मंदिर बस स्टैण्ड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र 2. सोनू स्वीपर पुत्र गोविन्दा स्वीपर उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड शक्तिनगर थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र 3. मोनू विश्वकर्मा पुत्र दुर्गा विश्वकर्मा उम्र करीब 20 वर्ष निवासी पीडब्लूडी मोड़ के पास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र व 01 नफर बाल अपचारी उम्र करीब 16 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. राकेश कुमार पुत्र सुरेश राम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी काली मंदिर बस स्टैण्ड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. सोनू स्वीपर पुत्र गोविन्दा स्वीपर उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड शक्तिनगर थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. मोनू विश्वकर्मा पुत्र दुर्गा विश्वकर्मा उम्र करीब 20 वर्ष निवासी पीडब्लूडी मोड़ के पास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
4. एक नफर बाल अपचारी उम्र करीब 16 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण:-*
एक अदद बक्से में 02 अदद थाली फूल का, 03 अदद कटोरा फूल का, 01 अदद लोटा फूल का, 02 अदद आधार कार्ड आदि।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1. उ0नि0 सदाशिव राय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 सुलिन्दर यादव थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. का0 अमित कुमार चौहान थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
4. का0 सोनू कुमार सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
5. का0 विनय कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment