हाई प्रोफाइल ट्रेलर का डाला चोरी के मामले में राजेश सिंह ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र,,,डाला चोरी मामले का हुआ खुलासा एक गिरफ्तार, कइयों की तलाश जारी अनपरा सोनभद्र l हाई प्रोफ़ाइल चोरियो मे शामिल ट्रेलर के डाला चोरी मामले मे रेणुसागर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए डाला सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय मे चालान कर दिया l बता दे कि दुद्धी निवासी रविन्द्र जायसवाल ने 30 अक्टूबर 2024 को अनपरा थाने मे प्रार्थना पत्र दिया था कि अनपरा थाना अंतर्गत सिदहवा स्थित एक जनरल स्टोर के पास उनका वाहन दुर्घटना होने के पश्चात् वाहन का डाला खडा किये थे जहाँ से उनका डाला 29 अक्टूबर की रात्रि चोरी हो गया l लगभग एक महीने तक तत्कालीन एसओ पंकज पाण्डेय ने पीड़ित की शिकायत को दर्ज नहीं किया जब मामला एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया के पास पहुंचा तो क्षेत्र की कई चोरियो मे शिकायत दर्ज ना करने सहित अन्य कार्यों मे लापरवाही बरतने के आरोप मे एडीजी के निर्देश पर सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अनपरा कोतवाल पंकज पाण्डेय को लाइन हाजिर कर दिया था तभी से यह चोरी हाई प्रोफ़ाइल हो गई थी और पुलिस पर इस चोरी को खोलने के लिए काफी दबाव था l रेणुसागर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने एक एक कड़ी को जोड़ते हुए आखिर डाला चोर तक पहुंच गए l डाला चोरी प्रकरण में प्रकाश कुमार सोनी पुत्र स्वर्गीय राम असारे सोनी निवासी गोरबी मार्केट थाना मोरवा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया l उन्होंने बताया कि अभी इस मामले मे और गिरफ्तारिया होनी है जिनकी तलाश की जा रही है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment