सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी जाबर मोड़ के पास नेशनल हाइवे 39 रांची-रीवां राज्य मार्ग के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया , जिसके बाद व्यक्ति सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया और सिर मे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी कस्बा निवासी श्रीकांत अग्रहरि पुत्र कन्हैया लाल अग्रहरि उम्र 40 वर्ष , बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे कस्बे से लगे जाबर मोड़ के समीप अपने इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग लगाने हेतु गए हुए थे कि इसी दरमियान पैदल जाते वक्त महुली कि तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट मे आ गए।बाइक के जोरदार टक्कर से उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई जिससे वह बुरी तरह से सड़क पर गिरकर कर घायल हो गए ।घायल अवस्था मे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया ।जहां चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया । मृतक श्रीकांत इलेक्ट्रिक कार चलाकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता था । इस अप्रिय घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया है |सूचना मिलने पर दुद्धी कोतवाली पुलिस ने शव को अपने क़ब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है |

