13 को अनुप्रिया पटेल के सोनभद्र आगमन की तैयारियां ।

---Advertisement---

 

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
अपना दल (एस) के जिला कार्यालय छपका रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित जिले की मासिक बैठक में आगामी 13 जनवरी 2025 को अमर शहीद तिलका मांझी जी के पुण्यतिथि के कार्यक्रम में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपना दल (यस) श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए ज्यादा ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम करें और अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करें । उनके द्वारा जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह पटेल का उनके उत्तम कार्यों के लिए प्रशंसा की गयी और जिला अध्यक्ष की नेतृत्व में सोनभद्र में संगठन को मजबूती मिलने की बात कही । श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि 13 तारीख को हम सबकी प्रेरणा स्रोत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल के सोनभद्र आगमन पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी जन सैलाब के साथ उपस्थित हो उन्होंने कहा कि एक अपना दल (यस) ही ऐसी पार्टी ही है जहाँ महिलाओं को सम्मान मिलता है और अन्य कहीं नहीं मिलता। उनके द्वारा पार्टी के द्वारा महिला सम्मान को गिनाते हुए कहा कि यही पार्टी है जो छोटे से महिला कार्यकर्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं महिला आयोग सदस्य बनाई। मीटिंग की अध्यक्षता अंजनी सिंह पटेल ने किया वही संचालन राजकुमार बौद्ध ने किया । इस बैठक में वरिष्ठ अतिथि के रूप में दिनेश बियार , विनोद यादव , मानसिंह , महताब आलम , मुकेश तरंग , विकास पटेल , के डी सिंह , सुरेश कुशवाहा , सोनी खान , रेखा , सूचित पटेल , सुजीत पटेल, महेंद्र पटेल , दुर्गेश चौबे , गोपाल सिंह ,परमेश्वरी चौबे, सरोज , आदि लोगो सामिल हुए ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment