अनपरा। सोनभद्र /अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक का मौत आज दिनांक 05-01-2025 को सतीश गोड पुत्र पप्पू निवासी लभरी गाड़ा बैरियर थाना पिपरी जो ट्रक में खलासी का काम करता था। रात में आधार कार्ड न होने के कारण उसे बाहर कर दिया गया था। प्रातः किसी अज्ञात वाहन से ठोकर मार दिए जाने पर उसका एक्सीडेंट हो गया और सड़क से सटे हुए गड्ढे में भरे पानी में उसका शव पड़े होने की सूचना सुबह टहलने वाले लोगों द्वारा दी गयी। 21 वर्षीय राहुल युवक अविवाहित था ।माता की पहले मौत हो चुकी थी । बताया गया कि पिता की भी पिछले माह एक्सीडेंट में ही उसकी भी मृत्यु हो चुकी है । उसके चाचा अजीत यादव द्वारा दी गई सूचना पर अज्ञात वाहन पर दुर्घटना से हुई मौत का मुकदमा लिखा गया है।
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक का मौत
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, January 5, 2025 10:50 AM
---Advertisement---

