जब तलक जिंदा रहेगा, आशियां दे जायेगा | कत्ल होगा पेड़ तो भी, लकड़ियाँ दे जायेगा ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | 31 दिसम्बर की रात्रि मे दुद्धी के होटल ग्रीन स्टार मे धार्मिक एवं सामाजिक संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध अपने बेबाक विचारों के हस्तक्षेप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी द्वारा संयोजित काव्य गोष्टी में कनहर, ठेमाँ, लौआ, पांगन आदि नदियों, प्रकृति, पहाड़ के आंचल मे बसे दुद्धी तहसील परिक्षेत्र के कवियों द्वारा देर रात्रि तक काव्य पाठ की अविरल रसधारा की सनातन शुरुआत विद्या की अधिठास्त्री देवी मां सरस्वती के स्तुति कवि डॉक्टर लखन राम “जंगली ” के तेरे ” चरण में मां शत-शत नमन हो “ के उपरान्त “टिकुली टिकुली लेते टिकुली, सुन अहा संगी मोर लिलार हो, लेते आबे टिकुली –उपरांत यथार्थ विष्णु द्वारा शानदार “ना राजा का लड़का हूं मैं, ना उद्यम व्यापार मै गीतों का राजकुमार, पास नही है धन दौलत ना, सोने की भंडार क्या फिर भी तुमको है प्यार — सुनाकर वाह वाही लूटी तत्पश्चात सोन प्रभात न्यूज़ संपादक आशीष कुमार गुप्ता द्वारा समाज मे फैले जाति भेद के ऊपर जल की महत्ता को समाहित युवा के मर्म को “वही डगर वही चुनी जो सामाजिक थी मेरे कामो के पीछे छीपी लॉजिक थी ” की प्रथम प्रस्तुति विचार मंच पर दिया जिसे खूब सराहा गया। नवोदय कवि मुकेश कुमार द्वारा काबिले तारीफ बंगाल के डॉक्टर के साथ गत माह जघन्नतम घटना से उत्पन्न मार्मिक रचना ” करे जो बेटी का अपमान, जो लूटे उसका मान सम्मान, तो उसके भाषा मे उसको समझाना चाहिए, जल्लादों को चौराहों पर जलाना चाहिए ” तीखी रचना पढ मन का भड़ास निकाला। जिसे करतल ध्वनि से सराहा गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने – मै हूंँ चिरयौवन कुंती, एक शापित माँ — किले के एक अज्ञात गवाक्ष मे, मैने अभी-अभी तो जना था, सूर्यपुत्र अपने ह्दयांश कर्ण को, अपनी कुँआरि कोख से –” माँ कुंती के माँ का मर्म के शानदार अनोखी प्रस्तुति कर कवियों को चिंतन की एक नई दिशा दी। डॉ संजय कुमार गुप्ता द्वारा पहली बार शायरी “खुशियों का ना खो देना मेरे बाद भी, मुझे ढू़ढ़़ लेना मेरे बाद भी — पढ़कर खूब वाहवाही लूटी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर ” जब तलक जिंदा रहेगा आशियां दे जाएगा, कत्ल होगा पेड़ तो भी लकड़ियाँ दे जाएगा ” साथ ही आतंकवाद पर करारा प्रहार मे ” मजहब के नाम पर बेगुनाहों का कत्ल करने वालों तेरे बाद तेरे अपनो का अंजाम क्या होगा जरा ये सोंच लेना – – ” पढ़़कर हैरत मे डाला जिसे खूब सराहा गया। काव्य गोष्ठी का संचालन कर रहे जाने माने कवि हसन सोनभद्री ने ” सब ने पूछा बोलो कुछ लाए की नही बस माँ ने पूछा कुछ खाए कि नही व अगर बेदाग हो तो चाँद कैसा मेरे किरदार मे खामी निकालो शानदार शायरी व रचना की प्रस्तुति की जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच का संचालन महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर शिव शंकर प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, प्रमोद कुमार, उपेन्द्र कुमार तिवारी एडवोकेट,इब्राहिम खान,राफे खान, डॉक्टर कृष्ण कुमार चौरसिया,अजय धनेंद्र जायसवाल एडवोकेट, सहित प्रबुद्ध जन मौके पर मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment