*नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत जोसेफ जोसफ के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल के छात्रों ने रांची, झारखंड के हरिवंश ताना भगत इंदौर स्टेडियम, खेलगांव में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया  के राज्य यूनिट झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय केे चुनिंदा खिलाड़ियों ने विभिन्न भार व आयु वर्ग में प्रतिभाग किया एवं अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण व दो रजत समेत 6 पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक पर आरती यादव एवं रुचिका यादव ने तो उपेक्षा एवं विद्वत  जायसवाल ने रजत पदक एवं कास्य पदक पर आराध्या सिंह एवं आराध्या बाजपेई ने बाजी मारी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के पदक जीतने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर  डॉ0 विंसेंट परेरा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक संतोष यादव को हार्दिक बधाई तथा जीत की ट्रॉफी देते हुए शुभकामना संदेश में कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य में अभिवृद्धि का संपूरक तो होता ही है साथ ही साथ दृढ़ संकल्प और अनुशासन की प्रतिबद्धता से विजयश्री का मार्ग भी प्रशस्त करता है। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment