रेणुसागर की QC टीमों ने नेशनल कन्वेंशन में हासिल की बड़ी उपलब्धियां, जीते पार एक्सीलेंस और बेस्ट मॉडल अवार्ड”

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र  रेणुसागर की QC टीमों ने नेशनल कन्वेंशन में हासिल की बड़ी उपलब्धियां, जीते पार एक्सीलेंस और बेस्ट मॉडल अवार्ड”

हमें यह बताते हुए अत्यंत गर्व और खुशी हो रही है कि हमारे रेणुसागर की तीन गुणवत्ता चक्र (QC) टीमें – प्रगति, नवोदय और चिंतन – ने नेशनल कन्वेंशन ऑफ क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स में भाग लिया और अपनी असाधारण प्रतिभा से हमारे संगठन का गौरव बढ़ाया।

इन तीनों टीमों ने अपने केस प्रेजेंटेशन मे टी टी एम डी सी के सहयोग से अद्भुत प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित पार एक्सीलेंस अवार्ड जीता। इसके साथ ही, मॉडल प्रेजेंटेशन में अपनी रचनात्मकता और कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ मॉडल अवार्ड भी अपने नाम किया।

इन उपलब्धियों के पीछे सभी टीम सदस्यों का अथक परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन है। आप सभी ने यह सिद्ध कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।यह उपलब्धि पूरे संगठन के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment