सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर ,सोनभद्र
अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार गत दिनों लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ से मिल ओबरा,दुद्धी तहसील की समस्याओं से अवगत करा,दुद्धी में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने ,कनहर परियोजना के विस्थापन पैकेज से वंचित रह गए लोगो को पैकेज का लाभ देने,परियोजना को पूर्ण करने सहित समस्याओं के निराकरण की मांग की।
उपाध्यक्ष ने सर्वे सेटलमेंट के दौरान हुई गड़बड़ियों के निवारण कराते हुए जिसका जोत उसे भौमिक अधिकार दिए जाने की बात कहते हुए बताया कि उम्भा कांड के बाद ऐसे मामलों में निवारण प्रक्रिया शुरू हुई थी जो ठप पड़ चुकी है,आदिवासी वनवासियों के आस्था के केंद्र देव स्थलों के जीर्णोद्धार की मांग की,जिसपर मुख्यमंत्री द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया,इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष व पूर्व विधायक रूबी प्रसाद भी मौजूद रही।
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिल की विश्वविद्यालय खोलने की मांग
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 28, 2024 1:43 PM
---Advertisement---

