शक्तिनगर, सोनभद्र। एनसीएल खड़िया परियोजना में कार्य कर रही थी वीपीआर आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने शुक्रवार को एनसीएल खड़िया परियोजना महाप्रबंधक गेट पर मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन पीआईएल भुगतान को लेकर सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक धरना प्रदर्शन चला।
मौके पर पहुँची शक्तिनगर पुलिस ने मजदूरों को काफी समझाया लेकिन मजदूरों ने अपनी मांग पर अड़े रहे ।उसके बाद खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक ने मजदूर से कहा कि दस दिनों के अंदर आपका पीआईएल बोनस का पैसा मिल जाएगा। वही मजदूरों का कहना है कि अगर भुगतान समय पर नहीं हुआ तो आगे बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे।इस मौके राजू ठाकुर पृथ्वी गौतम काफी संख्या मजदूर उपस्थित रहे।

