सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गाँव मे 4 वर्षीय बालक बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसके बाद बालक के परिजनो मे अपरा तफरी मच गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार फैजान पुत्र जलालुद्दीन, उम्र 4 वर्ष , निवासी महुली अपने घर के पास खेल रहा था कि इसी बीच बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन मे बालक को घायलावस्था मे परिजनो ने पास के एक निजी अस्पताल मे ले गए। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद मासूम बालक को परिजनो द्वारा शुक्रवार की शाम 4 बजे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया । जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायल बालक का इलाज जारी है |

