स्कोर्पियो पलटने से 7 लोग हुए घायल, सीएचसी मे इलाज जारी ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धोरपा गाँव मे ठेला को बचाने के चक्कर मे एक स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कोर्पियो पर सवार सभी सात लोग घायल हो गए।घटना के बाबत शुक्रवार को घायलों के परिजनो ने बताया कि रामलखन 65 वर्ष, जुगुल किशोर 60 वर्ष, विजय कुमार 38 वर्ष , रामधनी 45 वर्ष, भोला राम 48 वर्ष, राकेश कुमार 16 वर्ष, रमेश कुमार 62 वर्ष सभी निवासी ग्राम बैरखड़ स्कोर्पियो पर सवार होकर झारखंड के नगरऊंटारी से बैरखड़ गाँव वापस लौट रहे थे कि धोरपा गाँव मे पोस्ट ऑफिस के पास ठेला को बचाने मे स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कोर्पियो सवार कुल सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना मे जुगुल किशोर की रीढ़ की हड्डी क्रैक हो गई है। वही रामधनी की कंधे के पास की हड्डी क्रैक हो गई। शेष लोगों को हल्की फुल्की चोट आई है । चिकित्सक द्वारा सभी घायलो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे जारी है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment