सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्ष 2022 मे शुरू की गई परंपरा वीर बाल दिवस शिवाला मंदिर/ गुरुद्वारे मे पूरी श्रद्धा एवं आस्था पूर्वक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया | इस दौरान मुख्य अतिथि दुद्धी विधानसभा पूर्व प्रत्यासी एवं समाजसेवी श्रवण सिंह गोंड़ ने गुरुद्वारा मे गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान दिवस पर मत्था टेकने के बाद गुरुद्वारे मे ‘जो बोले सो निहाल- सत श्रीकाल’ के उद्घोष के साथ अपने संबोधन मे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। सच्चे अर्थों में गुरु गोविंद सिंह के परिवार के बलिदान को स्मरण कर रहा हूं।कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चार बच्चों मे से दो मैदान मे और दो दीवार मे हंसते-हंसते देश के लिए बलिदान हो गए। यह पराक्रम, श्रद्धा, आस्था और विश्वास रखने का दिन है । परमात्मा से कामना है कि दोबारा ऐसा दिन न आए। जैसा कष्ट गुरुजी और उनके साहिबजादों ने उठाए हैं ।इस दौरान दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि ,जिला मंत्री दिलाप पांडेय एवं गुरुद्वारा प्रबंधक अजित सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
बता दे कि बीर बाल दिवस को अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।कार्यक्रम मे मुख्यरूप से मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी, उपाध्यक्ष दीपक शाह ,धनंजय रावत ,विनोद जायसवाल, मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, प्रेमनारायण मोनू सिंह, बूथ अध्यक्ष विकास मद्धेशिया, सोशल मीडिया पीयूष कसेरा, प्रशांत सिंह ऋषभ मिश्रा, टिंकू सिंह,राहुल गुप्ता सहित नगरवासी मौजूद रहे ।

