दुद्धी मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप मे मनाया ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा स्थित मां गायत्री विद्यालय मे श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको नमन करते हुए आज के दिन को “सुशासन दिवस” के रूप मे मनाया गया | इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पहुँचे दुद्धी विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्यासी श्रवण सिंह गोंड़ ने अपने वक्तव्य मे कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए कई अहम कार्य किए। जिनकी आज भी लोग सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी कवि होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता भी थे। ऐसे मे हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हर साल 25 दिसंबर को पूरे भारत मे सुशासन दिवस के रूप मे मनाया जाता है। वर्ष 2015 मे अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। जिसके बाद मोदी सरकार ने वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप मे मनाने की घोषणा की। संगोष्ठी मे नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, जिला मंत्री दिलीप पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा 51 जरूरतमंद लोगों मे कम्बल बितरण किया गया। इस दौरान पार्टी के निर्देसानुसार बाजपेयी जी के कार्यकाल मे कार्य कर चुके नान्हू राम तथा कृष्ण देव अग्रहरी , सूरजदेव सोनी को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सामानित्त किया गया। संगोष्ठी के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों मे फल, बिस्कुट, ब्रेड वितरण किया गया ।इसी क्रम मे दुमहान ग्राम पंचायत मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने “सुशाशन यात्रा” निकाला तथा चौपाल के माध्यम से सरकार के उपलब्धियों तथा योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी तथा संचालन प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया। कार्यक्रम मे मुख्यरुप से शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजू तिवारी, अपनादल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामसुरेश कुशवाहा, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, विनोद जायसवाल ,धनंजय रावत, मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ,मण्डल मंत्री अंशुमान राय, हिमांशु चौरसिया, जनजाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीवान सिंह ,युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी, महामंत्री विकास मद्देशिया, शक्तिकेन्द्र संयोजक प्रदीप शर्मा, मोहित अग्रहरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment