उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने सीएचसी दुद्धी का किया निरीक्षण

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज मंगलवार को सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का निरीक्षण किया | सर्वप्रथम उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर उपस्थिति पंजिका को गंभीरता से देखा ,जिसमें कई स्वास्थ्य कर्मी छुट्टी लिए हुए थे, जिसपर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने नाराजगी जाहिर किया | और हिदायत भी दी ,वहीं जन औषधि केंद्र के खुले नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधीक्षक से जन औषधि केंद्र के संचालक का लाइसेंस कैंसिल कर किसी दूसरे को दिए जाने की बात कही | इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्या नीलम प्रभात ने अस्पताल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड मे पहुंचकर अस्पताल मे प्रसव हुई, महिलाओं से मिलकर उन्हें सरकार द्वारा दिए जा रहे सुविधा के बाबत जानकारी लिया,वहीं साफ सफाई नही होने पर नाराजगी जताते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया | और कहा कि मरीज को मिलने वाली सुविधाएं एवं साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराये कोई समस्या होती है तो मुझे भी सूचित करें। इसके उपरांत उनका काफिला दोपहर मे दुद्धी तहसील परिसर के लिए रवाना हुआ जहाँ तहसील के सभागार कक्ष में महिलाओं की समस्याओं को सुनने हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया था ,जहां जनसुनवाई में 5 मामले आए जिसमें से 3 मामले राजस्व से संबंधित तथा दो मामले महिला प्रताड़ना से संबंधित आया। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला घरेलू हिंसा की आपबीती सुनाते हुए फ़फ़क कर रोने लगी जिस पर तुरंत राज्य महिला आयोग की सदस्य खडी़ होकर गले लगाया और कार्यवाही का संतावना देते हुए चुप कराया और उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य विभाग से मदद का भरोसा दिया।इस दौरान राज्य महिला आयोग के सदस्य भी घरेलू हिंसा की प्रताड़ना को देख भावुक हो गई और उनके आँखों से भी आंसू निकल पड़े।
मिडिया से बातचीत करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि सोनभद्र जिले मे सरकार द्वारा काबिल और जिम्मेदार अफसरों की तैनाती की जाती है लेकिन अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि निर्धारित जनसुनवाई मे जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं हैं | जिससे राजस्व से संबंधित 3 मामलों का निस्तारण नही हो सका। उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी और जिलाधिकारी महोदय को सूचित किया जायेगा। कि मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह, रोमी पाठक, डॉ शाह आलम, संजय,महिला उप निरीक्षक संतु सरोज सहित अन्य कर्मचारी व महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment