दुद्धी मे महाकुम्भ का अमृत कलश रथयात्रा पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | आज शनिवार को दैनिक जागरण का महाकुम्भ अमृत कलश की रथ यात्रा 74 जिलों का भ्रमण करते हुए दुद्धी के रामलीला मैदान पर पहुँचा | जहाँ नगर के विद्वान अधिवक्ता गण, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व मीडिया सहित दुद्धी के नगर वासियों ने जोरदार स्वागत किया गया। आपको मालूम रहे कि उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज मे लगने वाले महाकुम्भ कि तैयारियां जहाँ जोर पकड रही है। वहीं दैनिक जागरण प्रेस के द्वारा महाकुम्भ कि रथयात्रा निकाल कर कुंभ के लिए अक्षत पुष्प वितरण कर आमंत्रित किया जा रहा है। जो दिनांक 21 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे दुध्दी के रामलीला खेल मैदान मे पहुची। जहा पहले से मौजुद नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, दैनिक जागरण तहसील संवाददाता अशोक कनौजिया,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी अध्यक्ष अमरनाथ, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, गायत्री परिवार तहसील प्रभारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट के साथ नगर वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ कलश का पुजन माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत करते हुए नगर का भ्रमण किया । जो रामलीला मैदान से निकलकर संकटमोचन मन्दिर होते हुए, मां काली मन्दिर से शिवाजी तालाब से होकर वापस रामलीला मैदान पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। रथ यात्रा के नगर मे भ्रमण के दौरान नगर वासी अपने अपने घरो व दुकानो के बाहर खडे़ होकर कलश को प्रणाम किया। कार्यक्रम का संयोजन दैनिक जागरण संवाददाता तहसील प्रभारी अशोक कनौजिया द्वारा किया गया। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी व महावीर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राएं, अध्यापिका,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,जितेंद्र चंद्रवंशी , पंडित मनोज शुक्ला , गायत्री परिवार हुलास यादव, रामदास कुशवाह,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ,पूर्व सभासद पंकज अग्रहरि ,सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी , व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ,दुद्धी नगर के सभी पत्रकारगण प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, रवि सिंह, राफ़े खान , सेराज खान , शशि चौबे , इब्राहिम खान ,राजेश गुप्ता ,,रामदास कुशवाहा,सुशील गुप्ता दीपक जायसवाल व पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार अग्रहरी, मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, पीयूष कसेरा,अनुरोध भोजवाल, एबीवीपी नरेंद्र कुमार, मनीष भारती, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment