*संत जोसेफ़ स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन*

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र ,एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल में परम कारुणिक प्रभु येशु के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य की प्रस्तुति से हुई जिसे केजी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से प्राणिमात्र के कल्याण का निवेदन किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने ‘झिंगल बेल’ गाने पर झूमते हुए नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को प्रसन्न कर दिया। प्रभु येशु के जन्मवृत्त पर आधारित नाट्यमंचन द्वारा छात्रों ने दया की मूर्ति के जन्मोत्सव को नाटकीय ढंग से प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। क्रिसमस गीत कक्षा 7 के छात्रों कृपांश, अथर्व, दिव्यराज, खुशी, रिद्धिमा, पूर्वी एवं टीम ने शिक्षक टाइटस क्रास्टा के निर्देशन में गाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने अपने क्रिसमस संदेश में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु येशु मानवता की प्रतिमूर्ति, धर्म के प्रतिनिधि, क्षमामूर्ति, दयानिधान, विधवाओं व गरीबों के उद्धारक रहे, उन्होंने जीवनपर्यंत मानवता एवं भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने सकल जगत का कल्याण करने के लिए जन्म लिया। कार्यक्रम का संचालन शुभ, दीपक, आद्या व लावण्या ने किया जिसमें सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment