जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मोराही की टीम बनी विजेता ,

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान/घोरावल /सोनभद्र)

जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय ग्राम पंचायत में शुक्रवार को हुए जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मोराही की टीम विजेता रही। बताते चलें कि इस कार्यक्रम के आयोजक चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभावान युवाओं के उत्साह वर्धन हेतु प्रत्येक प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हैं। इसके अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को मेडल निर्धारित ड्रेस व मैन ऑफ द मैच आदि दिया जाता है।शुक्रवार को हुए जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम लीग मैच मोराही व सिद्धी के बीच खेला गया। जिसमें मोराही ने टास्क जीतकर बल्लेबाजी किया। जो निर्धारित 10 ओवर में 110 रन 7 विकेट पर बनाया। वहीं सिद्धी की टीम 99 रन 6 विकेट 10 ओवर में बना पायी। इस तरह से मोराही की टीम 11 रन से विजयी रही। वहीं मैन आफ द मैच दीपक वर्मा रहे।
इस अवसर पर विजेता को मैन ऑफ द मैच गोविंद धर द्विवेदी ने देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिषेक धर दीपक शर्मा,नीखिल धर आदि उपस्थित रहे। संचालक राम केश ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment