दुद्धी मे 38 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी , परिजनो मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी के वार्ड नं० 2 निवासी एक युवक ने पंखे की कुंडी मे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक को शराब की लत लग गई थी, आशंका जताई जा रही है कि बुधवार की रात्रि वह नशे मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना परिजनो को तब हुई जब परिजन गुरुवार की दोपहर सुबह से बंद युवक के कमरे को खोलकर देखा तो नजारा देख ढंग रह गए।युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया । घटना की सूचना मिलने पर दुद्धी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि 38 वर्षीय युवक भोला सोनी पुत्र जगरनाथ सेठ, उम्र,38 वष वर्ष ने अपने घर के एक कमरे मे पंखे की कुंडी के सहारे फंदे से झूल गया जिससे उसकी मौत हो गयी | परिजनों को इसकी जानकारी होने पर गुरुवार की दोपहर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पीएम हेतु भेज कर, अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment