सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झारो रेलवे गेट के समीप शनिवार की देर शाम लगभग 8 बजे एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर रेलवे के साइड गेट को क्षतिग्रस्त करते हुए पानी से भरे गढ्ढे मे गिर गया था ।जिससे चालक टैंकर के केबिन मे बुरी तरह से फंस गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने टैंकर मे फंसे चालक को ग्रामीणों की सहायता से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिल पाई। इसके बाद रेस्क्यू के लिए पहुँची हाइड्रा व क्रेन टैंकर को बाहर निकालने मे नाकाम साबित हुई। वहीं सूचना पर चालक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुँच गए। पुलिस ने चालक के परिजनों व ग्रामीणों की सहायता से लगभग 18 घंटे से ऊपर की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार की दोपहर लगभग ढाई बजे कैबिन काटकर टैंकर चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला । जिसके बाद आनन फानन मे घायल टैंकर चालक 50 वर्षीय राम मूर्ति यादव पुत्र घुराऊ यादव निवासी आजमगढ़ निजामाबाद को इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी मे भर्ती कराया गया। जहाँ पर मौजूद चिकित्सक डॉ शाम आलम अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस दौरान सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल व प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह दल बल के साथ राहत बचाव कार्य मे लगे रहे। जिसके कारण ही टैंकर चालक को बाहर निकालने मे सफलता मिला |

