मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला आरोपियों की जनता ने की पिटाई

---Advertisement---

 

सदर कोतवाली क्षेत्र के रौप पंचमुखी महादेव मंदिर की घटना

घटना के बाद तरह-तरह के चर्चाओं में घिरा यह मामला

 

सोनभद्र। सोनभद्र के पंचमुखी महादेव मंदिर में गुरुवार की सुबह एक बड़ी घटना घटी है। मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मण दुबे 55 वर्षिय पर दो बाइक सवार पिता पुत्र ने जानलेवा हमला किया है। हमलावरों ने पुजारी पर धारदार हथियार से तीन बार हमला किया, जिससे पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना के बाद हमलावर भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी धुलाई कर दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और हमलावरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पुजारी पंडित लक्ष्मण दुबे को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि हमलावरों का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। कुछ दिनों पूर्व मंदिर में चोरी की घटना भी हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक इसका खुलासा नहीं कर सकी है। हमले के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक मामले में जानकारी लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक को मामला दर्ज कराने को दिया निर्देश।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment