सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज गुरूवार को प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद शिक्षक लाल बिहारी यादव ने दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र का शीतकालीन भ्रमण कर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के समस्याओं से बिंदुवार अवगत हुए।इस दौरान विद्यालय प्रबंधक के द्वारा अंगवस्त्र भेट कर उनका स्वागत किया गया ।उन्होंने विद्यालयों मे होने वाले विभिन्न समस्याओं को जाना और समाधान का भरोसा दिलाया ।प्रेस वार्ता मे उन्होंने कहा कि मैने हर विद्यालय वार जाकर के विद्यालय के शिक्षकों की क्या समस्या है उनको जाना । और कहा कि विद्यालय मे कमरे की जहां कमी है वहां कमरा देने का काम कर रहा हूं, जहां लाइट की जरूरत है वहां लाइट देने का काम कर रहा हूं, जहां पर बच्चे अधिक हैं और रूम नहीं है तो उसकी व्यवस्था कराने काम डीएमएफ से अपने निधि से पैसा देकर उसको संतृप्त कराने का प्रयास कर रहा हूं
ताकि शिक्षा सही सुचार रूप से हो सके ।कहा कि बच्चे और बच्चियों को कहीं पढ़ने मे असुविधा ना हो उसके लिए प्रिंसिपल तथा शिक्षकों के समस्याओं को दूर किया जाएगा ।आगे कहां की पुरानी पेंशन बहाली की मांग है उसके बारे में भी लड़ाई हमारी चल रही है अगर 2027 मे सरकार हमारी बनी तो पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा | उन्होंने शाम को पार्टी कार्यालय गोंडवाना भवन मे आयोजित कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के संगठन को मजबूत करें और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के बारे में जानकारी करके बताएं जिससे कि आम जनता की समस्याएं दूर हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास की समस्याएं हैं उसको करीब से देखें उसके बारे में बताएं क्षेत्र की समस्याएं को भी ठोस प्रयास कर दूर किया जाएगा। कहा कि अपने कोटे व अन्य मद से क्षेत्र का विकास के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुद्धी विधानसभा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है इस क्षेत्र में विकास के बहुत सारी संभावनाएं हैं ,अगर उनकी सरकार बनी तो हर हाथों को काम के साथ रोजगार मुहैया कराया जाएगा। पूर्व राज्य मंत्री एवं दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने नेता प्रतिपक्ष को क्षेत्र की तमाम समस्याओं के बारे मे अवगत कराया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव, अनवर खां, कल्लन खा ,अवधनारायण यादव ,जगदीश यादव, केदारनाथ यादव ,गौस मोहम्मद खां ,कौशल्या देवी, आशा रावत सहित काफी संख्या मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

