बग्घा सिंह,,,बीजपुर(सोनभद्र)केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई रिहन्द की संरक्षिका सदस्यों ने गुरुवार को एनटीपीसी संयंत्र से सटे गांव सिरसोती स्थित कम्पोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गर्म वस्त्र का वितरण किया। कम्पोजिट विद्यालय में 250 छात्र-छात्राओं ने गर्म वस्त्र पा कर चेहरे पर मुस्कान फैल गयी।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कौशल्या देवी शिक्षक विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि एक रंग का स्वेटर हमारे छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव के साथ हमारे विधालय का ड्रेस कोड करने हेतु केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों का हार्दिक आभार।बताते चलें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई रिहन्द द्वारा बल मुख्यालय के आदेशानुसार इस विद्यालय को गोद भी लिया गया है। सिरसोती ग्राम प्रधान विजय सिंह गोड़ ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा आज ही नहीं विगत वर्ष से इस विद्यालय के अलावा आस-पास के गाँवों में सीआईएसएफ द्वारा संयत्र के निपुण सुरक्षा के साथ निरन्तर सहयोग देता रहा है जिसके लिए सभी कर्मियों को धन्यवाद देता हूं।कार्यक्रम की संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा के नेतृत्व में उपस्थित केऔसुब ईकाई रिहन्द के उप कमांडेंट प्रदीप कुमार ने उपस्थित बच्चों सहित अभिभावकों विद्यालय के शिक्षको को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे छोटे नन्हे बच्चे हमारे देश के आने वाले भविष्य है उन्हों ने हर संभव ईकाई की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सहायक कमांडेंट अग्नि आलोक कुमार चौधरी ने सभी का आभार ब्यक्त किया।

