जिलाधिकारी ने इकों प्वांइट के सौन्दर्यीकरण के कार्य में तेजी लाने हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक

---Advertisement---

सोनभद्र  ,जिलाधिकारी श्री बी0एन0सिंह ने आज कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में इकों प्वाइट के सौन्दर्यीकरण के कार्य में तेजी लाने हेतु निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेन्सी आर0ई0डी0 के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि इंको प्वाइंट जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक आकर्षण का केन्द्र है, जहां पर भारी संख्या में टूरिज्म का आना जाना लगता रहता है, पर्यटक स्थल इंको प्वाइंट के सौन्दर्यीकरण हेतु रेलिंग एवं इण्टर लाकिंग, वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य जो किया जाना है, उसे अतिशीघ्र पूर्ण किया जाये, इस दौरान अधिशासी अभियन्ता आर0ई0डी0 ने बताया कि इंको प्वाइंट का गजीबो, कैफेरिया, चैकीदार कक्ष, सेल्फी प्वाइंट, सजावटी घास, पेड़ एवं बच्चों के लिए झूले आदि का कार्य किये जाने हैं, जिसे अतिशीघ्र पूर्ण किया जायेगा, इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहाकि इको प्वाइंट के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर तत्काल हैण्डओवर की कार्यवाही सुनिश्चित करें और इंको प्वाइंट पर बनी कैन्टीन व वाहन पार्किंग के टेण्डर की प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाये, बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चैहान सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment