सोनभद्र l जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को डाला के रामलीला मैदान में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया l जिलाधिकारी ने आयोजित समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन कदापि न चलायें, नशे की हालत में वाहन चलाने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, दुर्घटना होने पर एक पक्ष ही नहीं बल्कि दोनों पक्ष दुर्घटना के आगोश में आ जाते हैं, यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों में भी जागरूकता पैदा की जाये, जिससे लोग यातायात नियमों का पालन खुद करने के साथ ही आम जनता को भी जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित कर सके। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि ओवर स्पीड गाड़िया चलाने के कारण अनेक प्रकार की दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है, भारत देश में पिछले 2 वर्ष के आंकड़े में 3 लाख 50 हजार लोगों की मृत्यु वाहन दुर्घटना के कारण हुईं है, जो मृत्यु के अन्य किसी आंकड़ों से काफी अधिक है l इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा समापन कार्यक्रम के दौरान प्रवर्तन की बेहतर कार्यवाही करने पुलिस कर्मियों, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता प्रदान करने वाले लोगों को, पुलिस के कार्यों में सकारात्मक सहयोग सहित जनपद में सर्वाधिक वाहनों का चालान काटने पर रेणुसागर चौकी प्रभारी राजेश सिंह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह,एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने भी यातायात नियमों के अनुपालन के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डाला कुलवन्ती देवी, अल्ट्राटेक के एचआर हेड संजीव राजपूत, ट्रैफिक निरीक्षक अविनाश सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
जनपद मे सर्वाधिक वाहनों का चालान करने पर रेणुसागर चौकी प्रभारी सम्मानित सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह का आयोजन
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, November 30, 2024 11:33 AM
---Advertisement---

