बभनी /सोनभद्र एक महिला ने महुआ दोहर के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर गलत संबंध बनाने का आरोप लगाने के सम्बन्ध में -*अवगत कराना है कि वादिनी सुमित्रा चौधरी पुत्री शिवकुमार चौधरी निवासिनी कोलकाता मध्य जिला उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल उम्र 28 वर्ष द्वारा थाना बभनी पर लिखित सूचना दी गयी कि विगत 03 वर्ष पहले दिनेश कुमार पुत्र सुखलाल निवासी महुआ दोहर, थाना बभनी, सोनभद्र उम्र 30 वर्ष से बेंगलुरु में रहने के दौरान फेसबुक के माध्यम से मेरा संपर्क हुआ उसके बाद शादी का झांसा देकर मेरे साथ गलत सम्बन्ध बनाया । उक्त के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मुकदमा अपराध संख्या 158 /2024 धारा 64, 115 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
महिला ने महुआ दोहर के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर गलत संबंध बनाने का आरोप
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, November 29, 2024 10:49 AM
---Advertisement---

