पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कि गई जनसुनवाई*

---Advertisement---

 सिंगरौली*मप्र,आज दिनांक 26 नवम्बर 2024 को पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष खत्री, जिला सिंगरौली के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी0एस0 परस्ते, विन्ध्यनगर, थाना प्रभारी यातायात श्री विद्यावारिधी तिवारी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती प्रियंका शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के द्वारा आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किये गये, जिसे प्रत्येक आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर कई शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया।

*जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतो को तत्परता से कार्यवाही किये जाने हेतु महिला अधिकारी/कर्मचारियों से शिकायतो की कॉउंसलिंग कराई जाकर उनकी शिकायतो के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment