चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 10001/- रुपया मूलखाते में वापस कराया गया-*

---Advertisement---

 चोपन/सोनभद्र  की साइबर टीम द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 10001/- रुपया मूलखाते में वापस कराया गया-*अवगत कराना है कि आवेदक जितेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र हर प्रसाद गुप्ता निवासी अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना चोपन पर आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसमे आवेदक के साथ आनलाईन गैस सिलेण्डर के बुकिंग के नाम पर 33,000 रुपये की धनराशि की ठगी कर ली गई थी । साइबर अपराध एंव अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान तथा क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में थाना चोपन पुलिस द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवश्यक कार्यवाही करते हुये संबन्धित बैंक शाखा से जरिये ईमेल/पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि मे से 10001/- (दस हजार एक रुपया) रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक 26.11.2024 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। शेष धनराशि बरामदगी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन सोनभद्र ।
2. निरीक्षक अपराध/ साइबर प्रभारी श्री इरफान अली, थाना चोपन, सोनभद्र ।
3. कम्प्यूटर आपरेटर सुशील कुमार, थाना चोपन सोनभद्र ।
4. का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment