सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर-सोनभद्र थाना क्षेत्र के मूर्धवा बीजपुर मार्ग पर स्थित खैराही गांव के समीप एक अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक सुरेश पुत्र रामसिंह (22) निवासी जिगनटोला सागोबांध की मौके पर ही मौत हो गयी और बाइक पर पीछे बैठी अनिता कुमारी पुत्री रामसिंह (17) गंभीर रूप से घायल हो गयी।ग्रामीणों की सहायता से गंभीर रूप से घायल अनिता को एम्बुलेंस से म्योरपुर सीएचसी लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको द्वारा उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही मौके पर पँहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्दी भेज दिया।जानकारी के अनुसार मृतक युवक सुरेश व घायल युवती अनिता दोनों सगे भाई बहन है।सोमवार को दोनों एक बाइक पर सवार होकर दुद्दी से अपने घर जिगनटोला जा रहे थे कि खैराही गावँ के समीप एकअज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई थी।उधर धटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया।

