सेवानिवृत्त रेल कर्मियों का बनेगा डिजिटल प्रमाणपत्र

---Advertisement---

 

धनबाद मंडल से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने को लेकर मंडल द्वारा निम्नलिखित पांच जगहों पर कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है-
• दिनांक 22.11.24 को धनबाद और गोमो स्टेशन पर,
• दिनांक 23.11.24 को बरकाकाना और बरवाडीह स्टेशन पर,
• दिनांक 24.11.24 को चोपन स्टेशन पर।
विदित हो कि धनबाद मंडल द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र यानी डीएलसी अभियान 3.0 का आयोजन किया जा रहा है ताकि पेंशनधारकों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके | इस विधि से पेंशनधारकों को एंड्रॉइड स्मार्ट फ़ोन पर आधार से जुड़े पहचान के माध्यम से प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा मिलती है । इससे पहले पेंशनधारकों को पेंशन वितरण (बैंक/डाकघर) कार्यालयों में जाना पड़ता था जो बुजुर्ग लोगों के लिए परेशानी का कारण होता था । फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक ने बायोमैट्रिक उपकरणों की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है | इससे जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया अधिक सुलभ हो गई है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment