वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात व्यक्ति का रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। बैरपान के जंगल मे वन विभाग मे दैनिक भत्ता पर वाचर के पद पर तैनात एक व्यक्ति का कार्य स्थल पर मड़ई मे रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान गडदरवा जय बाबू ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक बुधवार की दोपहर लगभग ढाई बजे घर से खाना खाकर निकला था।जब रात्रि में घर नही लौटा तो पत्नी बृहस्पतिवार की तड़के सुबह खोजबीन करने लगी। पास पड़ोस मे नही मिलने पर खोजबीन करते हुए जहाँ ड्यूटी करते थे उसी स्थल पर मड़ई मे खोजबीन करने गई तो वहां छोटेलाल पुत्र स्व मंधारी, उम्र 45 वर्ष ,निवासी गडदरवा का मड़ई मे रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव देख सन मच गया ।शव मिलने से परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। रेंजर गर्जन राम ने बताया कि मृतक छोटे लाल वन विभाग में दैनिक भत्ता पर वचार के पद पर नियुक्त था। जो बहुत ही ईमानदार और मेहनती था।बता दे कि मृतक के पांच बच्चे है जिनमे चार लड़की और एक लड़का है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment